- काव्य में अभिषेक मिश्रा, गायन में आंशिका सिंह एवम नृत्य में आस्था दुबे बेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ द डे
बस्ती। साहित्य में रूचि रखने वालों के लिए जनपद में एक साहित्यिक चैनल “साहित्यिक अनुभूति“ की शुरूवात कवि अभिषेक श्रीवास्तव ,आयुष्का पांडेय ने किया है। चैनल का उद्देश्य युवा कवियों, गीतकारों को साहित्यिक मंच देना है।
चैनल का ओपन माइक इवेंट 2.0 एवम साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन रोडवेज निकट स्थित एक कैफ़े में किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंशिका पांडेय ने किया। कुशाग्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम मैनेजमेंट का पूरा कार्य संभाला ।
काव्य में 2 बार गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज करा चुके शायर आर्यन अरोरा , दीपक सिंह प्रेमी, अशरफ अली, आफताब, दीपक दुबे ,गायक शुभम गुप्ता एवम अश्विनी सिंह, उत्सव शुक्ल, देवेश की विशेष प्रस्तुति हुई।
कार्यक्रम में कुसुम यादव ,अंकिता गौड़ ,अनुष्का चौरसिया, अंशिका सिंह, सौरभ शुक्ला, अभिषेक मिश्र, आस्था पांडेय, शिवांशी श्रीवास्तव, अंकित गौड़, शिवांश, अभिषेक श्रीवास्तव इत्यादि लोगो ने प्रतिभाग किया।
काव्य में अभिषेक मिश्रा, गायन में आंशिका सिंह एवम नृत्य में आस्था दुबे बेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ द डे रहे। जिन्हे पुरस्कृत किया गया साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सुयश श्रीवास्तव, अंकित , शुभम वर्मा ,शिखर श्रीवास्तव, मधुप श्रीवास्तव ,प्रियांशु , शाहिल ,मो शाद ,विक्रांत इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment