<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 3, 2022

अमृत महोत्सव पर अमृत जल पिला रही रेलवे सुरक्षा बल

 - बस्ती रेलवे स्टेशन पर स्टाल लगाकर आने जाने वाले यात्रियों को पिलाया पानी 

बस्ती। यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रेलवे सुरक्षा बल आए दिन नित्य सराहनीय कार्य करती रहती है। जिसके क्रम में रविवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी के दिशा निर्देशन सुरक्षा बल के जवानों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर रेलवे स्टेशन पर स्टाल लगाकर आने जाने वाले  लगभग 250 यात्रियों को बड़े ही आदर भाव के साथ जल पिलाया।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार संभाल रहे निरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि यात्रियों के हित की सुरक्षा को लेकर हम आए दिन नित्य नए सराहनीय कार्य अपने जवानों से करवाते हैं। जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। उन्होंने कहा कि इस तपती गर्मी में यात्रियों को पानी पिलाना बड़े ही पुण्य का काम है जिसको हमारे जवान बड़ी ही तत्परता के साथ आदर भाव के साथ यात्रियों को पानी पिलाने का कार्य कर रहे हैं। उनका कहना था कि देश जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वही हम अमृत जल यात्रियों को पिलाकर सहयोग कर रहे हैं।

बता दें कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ मंडल अमित प्रकाश मिश्रा व सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर क्षेत्र के निर्देशन मे यात्रियों को जल पिलाने का कार्य रेलवे सुरक्षा पोस्ट बस्ती के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अमर नाथ ,सहायक उपनिरीक्षक पंचम राम ,सहायक उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह, हेड कांस्टेबल लाल बहादुर यादव ,कांस्टेबल कमलेश कुमार चौबे, अमितेश शुक्ला, अर्चना मिश्रा, किरन सिंह व बल सदस्यों ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages