<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 17, 2022

गोष्ठी में कॉवड़ यात्रा को देखते हुए एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

 बस्ती। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव की अध्य़क्षता में पुलिस लाइन सभागार में  आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारी के साथ आगामी कावड़ यात्रा को लेकर की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान उपस्थित सभी थाना प्रभारियों से आगामी कावड़ यात्रा के दृष्टिगत उनके द्वारा की जा रही तैयारियो की जानकारी ली गयी तथा गोष्ठी में सभी को को निम्न दिशा निर्देश दिए गये।


1.लखनऊ-गोरखपुर हाइवे में यात्रा मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। यथासम्भव सड़क मार्ग के किनारे चौड़े स्थानों पर ही पार्किंग स्थल चिन्हित आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाये।

2. पार्किंग संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर पार्किंग सम्बन्धी सभी गतिविधियां सुनियोजित रूप से सुनिश्चित की जाये तथा सभी पार्किंग स्थलों पर इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पार्किंग स्थल में एन्ट्री एवं एग्जिट प्वाइंट अलग-अलग हों।

3.यात्रा काल के दौरान यातायात का संचालन स्मार्ट कंट्रोल रूम (सीसीटीवी कैमरा एवं वायरलैस सेट) के माध्यम से संचालित किया जाये।

4.कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आने वाले यात्रियों के लिए पुलिस से सम्बन्धित चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड इत्यादि को अपने अपने थाना क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

5.यात्रा के दौरान आवश्यक सेवाओं के वाहनों को न रोकने तथा उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

6. कावड़ यात्रा के दौरान स्थानीय जनमानस को असुविधा से बचाने के लिए उनके वाहनों के पास बनाकर शहर में प्रवेश की अनुमति देने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

7. तलवार, डंडे, त्रिशूल इत्यादि को यात्रा में लेकर आना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा, अतः उपरोक्त विषय में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

8.कांवड़ यात्रा के दौरान सुगम यातायात हेतु रुट डायवर्जन के अनुसार यातायात संचालन हेतु सभी को निर्देशित किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages