<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 19, 2022

जल गुणवत्ता जांचने के लिए सशक्त बनीं महिलाएं

 विशुनपुरा (कुशीनगर)। जिले में सभी गाँवों के पांच सदस्यीय महिलाओं की कमेटी पेयजल के गुणवत्ता की जांच करेगी। महिलाओं के इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार जल निगम के जरिए गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराएगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर में समन्वयक क्षमतावर्धन व प्रक्षिक्षण (सी.बी ए एंड टी ) बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें जल जीवन मिशन के तहत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निर्देशानुसार विशुनपुरा ब्लाक में साइबर एकेडमी लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण में बताया की विकास खंड के हर ग्राम पंचायतों में पांच-पांच सक्रिय महिलाओं की पांच समिति बनाकर उनको फील्ड टेस्ट किट के जरिये पानी के गुणवत्ता की जांच हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया की यह समिति ग्राम पंचायतों में डब्ल्यूक्यूएमआईएस पोर्टल पर अपनी एफटीके और एचटूएस वॉयल की जांच रिपोर्ट फीड करेगी, जो केंद्र सरकार के पास जाएगा। जिसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीणों को आसानी से शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके। इसके अलावा पेयजल से जुड़ी समस्याओं का भी समिति समाधान करेगी। प्रयोगशाला इंचार्ज प्रभात रंजन नें ट्रेनिंग में क्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट, फ्लोराइड, क्लोरीन आदि की जांच करने का तरीका बताया। इसके लिए महिलाओं को किट भी दी जा रही है। इस किट के माध्यम से महिलाएं पानी की जांच करेंगी।

प्रयोगशाला सहायक दिनेश सिंह नें महिलाओं को जल की जांचोपरांत रिपोर्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का तरीका बताया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर से जीआईएस कोऑर्डिनेटर विमलेश कुमार विश्ववकर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर मानिटरिंग एंड इवैल्युएशन सुखपाल नें जल जीवन मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुकेश रंजन मौर्य, संजय सिंह, अर्जुन मौर्य सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं मौजूद रहीं।  

जल जीवन मिशन के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

विशुनपुरा(कुशीनगर)/ जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर से प्रोजेक्ट मैनेजर मानिटरिंग एंड इवैल्युएशन सुखपाल, कोऑर्डिनेटर विमलेश कुमार विश्ववकर्मा व समन्वयक क्षमतावर्धन व प्रक्षिक्षण (सी.बी ए एंड टी ) बृहस्पति कुमार पाण्डेय की टीम नें मंगलवार को ग्राम पंचायत मजाहिदा व हिरनहा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत चल रहें निर्माण कार्यों, पाइपलाइन व नल कनेक्शन का प्रगति जाना। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मजाहिदा में 160 मीटर बोरवेल, पम्प हाउस का कार्य पूर्ण मिला वहीँ पाइप लाइन बिछाने का कार्य 7 किलोमीटर का कार्य पूर्ण मिला। गांव में 227 परिवारों को नल कनेक्शन दिया जा चुका है जबकि बाउंड्रीवाल का कार्य अधूरा पाया गया  इसके बाद टीम हिरनहा ग्राम पंचायत में पहुंची जहाँ सिर्फ 180 मीटर बोरवेल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 13 किलोमीटर का कार्य पूर्ण मिला। गांव में 420 परिवारों को नल कनेक्शन दिया जा चुका है जबकि बाउंड्रीवाल, पम्प हाउस और ओवरहेड टैंक का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस सन्दर्भ में टीम द्वारा साईट इंजीनियर को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश जारी किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages