बस्ती। भानपुर तहसील क्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग के किसानों ने भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई।
अभिनव उपाध्याय ने डीएम को बताया की कनेथू ग्राम सभा के सिवान में एक बड़ी झील राजस्व विभाग के अभिलेख में दर्ज है। जिसकी पैमाईश करने का पूर्ववर्ती जिलाधिकारी ने आदेश किया था। आदेश के क्रम एसडीएम भानपुर ने सीमांकन कराना शुरु कर दिया है। इस भूमि पर कनेथू गांव के अनुसूचित जाति के लगभग 40 किसान ऐसे है जिन्हे 45 वर्ष पूर्व प्रत्येक को एक एकड़ जमीन सरकार द्वारा कृषि के लिए पट्टे पर आवंटित किया गया था। जिसपर वह विगत कई वर्षों से खेती कर रहे है। वर्तमान में प्रशासन ने जमीन का पट्टा निरस्त कर किसानों से मुक्त करा लिया गया है। ऐसी स्थिति में किसान भूमि हीन हो गए है। जिससे जीवकोपार्जन में कठिनाई आ गयी है। डीएम ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया है। बाद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुधांशु नायक ने ग्रामीणों से ज्ञापन लिया व उनकी समस्याएं सुनी।
ज्ञापन देते समय रामराज, गोगईं, राम स्वारथ, तुलसीराम, शीतल, राम निहोर, समुझ, जियहुल, छविलाल, जलई, राजाराम, रामनाथ, जगलाल, रामेश्वर, श्याम लाल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment