<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 2, 2022

आरपीएफ ने चलाया जल सेवा अभियान

 लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्रा के नेतृव्य में आज लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के अर्न्तगत बहराइच, बुढ़वल जंक्शन एवं ऐशबाग जंक्शन स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा जल सेवा अभियान चलाया गया। जिसमें काफी संख्या में यात्रियों को उनके कोचां में एवं प्लेटफार्म पर पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बहराइच, नकहा जंगल, नानपारा, नौतनवां स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा रेल परिसर की साफ सफाई की गई।

01 जुलाई 2022 को लखनऊ से रवाना हुई, बाइक रैली सीतापुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर हरगांव, गोला गोकरननाथ, रेलवे स्टेशन होते हुए मैलानी जंक्शन स्टेशन पहुंची। बाइक रैली द्वारा कुल 220 किलोमीटर की दूरी तय की गई और जवानों द्वारा ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के संबंध में जागरूकता फैलाई गई ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages