<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 4, 2022

आगामी शिवरात्री पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत तामेश्वनाथ धाम का लिया जायजा

 संत कबीर नगर । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में विधिवत पूजा आर्चना करने के उपरान्त श्रावण मास व आगामी शिवरात्री पर्व के सम्बन्ध मे की जा रही तैयारियो के दृष्टिगत भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई एवं मन्दिर मे आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारीद्वय ने जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली ।


जिलाधिकारी द्वारा मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने,  अग्निशमन दल व वालेण्टियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया पाया कैम्प आदि स्थापित करने के लिये बताया गया साथ ही डीएम व एसपी द्वारा मेला आयोजको व स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रृधालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर वार्ता की गई । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages