<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 5, 2022

मोटी हो गई फाइलें, नहीं बदले हालात, आखिर जोखन को कब मिलेगा इंसाफ

 

बस्ती। तारीख पर तारीख और उच्चाधिकारियों का आदेश का पुलिन्दा लेकर कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णवपुर निवासी जोखन अपनी पत्नी सावित्री के साथ पिछले 3 वर्षों से भटक रहे हैं कि उन्हें उनके घर के बरामदे पर कब्जा मिल जाय। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई निवासी ओम प्रकाश ने जोखन के बरामदे पर जबरिया कब्जा कर रखा है। उच्चाधिकारियों को 200 से अधिक पत्र देकर जोखन अब थक चुके है। उन्होने एक बार तो पत्नी के साथ आत्महत्या की चेतावनी भी दिया। जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री से लेकर जोखन और सावित्री कई कार्यालयों का चक्कर लगाते कचहरी में मिल जाते हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को उनके प्रकरण में जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने और 7 दिन के भीतर आख्या रिपोर्ट मांगा था। वह अवधि भी बीत गई।

कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णवपुर निवासी जोखन और उनकी पत्नी सावित्री ने सम्बंधित अधिकारियों से गुहार लगाया है कि अब उसे न्याय दिला दें, बुढापे में उसकी हिम्मत पस्त हो चुकी है। बरामदे में जगह न मिलने के कारण दूसरे गांव के किनारे एक पेड़ के नीचे गुजर बसर कर रहे हैं। उन्हें इस बात की चिन्ता है कि बरसात में कहा जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages