<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 5, 2022

महिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार, मंजू पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष, पूनम जिला महासचिव बनी

 बस्ती । मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महिला कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष डा. शीला शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में महिला कांग्रेस की मजबूती के साथ ही संगठन को प्रभावी बनाने, कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम से महिलाओं को जोड़ने की रणनीति पर विचार किया गया। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा ने मंजू पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष, पूनम जिला महासचिव और राधा त्रिपाठी एवं लक्ष्मी देवी को सचिव का दायित्व सौंपा गया।


नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये डा. शीला शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के रूप में दिया और सोनिया गांधी ने कांग्रेस को दिशा दे रही है। कहा कि महिलाओं का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। उन्होने पदाधिकारियों से कहा कि वे परिवारों में जाकर महिलाओं के साथ कांग्रेस की मजबूती पर विचार करें।

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित बैठक में अंजली देवी, कलावती देवी, बिन्दू, रिंकी देवी, चन्द्रकला, सावित्री, सुभावती, रंगीला, अनीता, बबिता देवी, ममता देवी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, र्प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, कुंवर जितेन्द्र सिंह, राकेश पाण्डेय, साधूशरन आर्य, अवधेश सिंह, अतीउल्लाह सिद्दीकी, रामधीरज चौधरी आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages