<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 17, 2022

मोटर साईकिल रैली को महाप्रबन्धक ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 गोरखपुर। देश के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ मना रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे पर भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। यात्री सुरक्षा, रेल सम्पत्ति सुरक्षा एवं यात्री सहायता में तत्पर रहते हुए रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्र के मुख्य आतिथ्य में मोटर साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा निकाली गयी मोटर साईकिल रैली को महाप्रबन्धक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महाप्रबन्धक ने स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गाये गये अमृत गीत तथा रेलवे सुरक्षा बल बैण्ड धुन से हुआ।


इस अवसर पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देश में जोश और हर्षोंउल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्व मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारम्भ प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेन्द्र दामोदर दास मोदी द्वारा साबरमती आश्रम में 12 मार्च, 2021 को किया गया था। आजादी के अमृत महोत्सव को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा देशव्यापी स्तर पर मनाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों-लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा तीस हजार वृक्षारोपण, 75 स्टेशनों पर रेल यात्रियों हेतु जलसेवा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किये जाने का कार्य, एल.ई.डी. डिस्प्ले वाल तथा रेलवे सुरक्षा बल बैण्ड द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के 75 स्टेशनों पर जन-जागरूकता अभियान एवं सुरक्षा बल की उपलब्धियों का आम जन मानस में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

महाप्रबन्धक ने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूर्वात्तर रेलवे के तीनों मंडलों से निकाली गयी मोटर साईकिल रैली, पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए गोरखपुर में एकत्रित हुई है। उन्होंने कहा कि आज यह रैली गोरखपुर से कुशीनगर, गोपालगंज होते हुए चम्पारन के बापूधाम मोतीहारी स्टेशन के लिये प्रस्थान कर रही है। यह रैली स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थलों से गुजरते हुए अन्य क्षेत्रीय रेलों के मोटर साईकिल रैली समूहों के साथ 15 अगस्त, 2022 की पूर्व संध्या पर नेशनल वार मेमोरियल, इंडिया गेट, नई दिल्ली पहुॅचेगी। महाप्रबन्धक ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य जनमानस को जोड़ना तथा प्रत्येक व्यक्ति में जागरूकता लाना है। महाप्रबन्धक ने उपस्थित जनों को 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बधाई दी एवं यात्री जनता के सुखद यात्रा की मंगल कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक डी.के.सिंह, प्रमुख विभागाध्यक्ष, सचिव/महाप्रबन्धक, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, उप महाप्रबन्धक/सामान्य, वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ अमित प्रकाश मिश्र ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages