<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 19, 2022

पुष्कर मिश्र के संकल्पों को पूरा करना जीवन का लक्ष्य- रूपम मिश्रा

 - पुष्कर मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर महिला अस्पताल, वृद्धाआश्रम में फल का वितरण

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा के पति पुष्कर मिश्र को उनके द्वितीय पुण्य तिथि पर याद किया गया। भावुक रूपम मिश्रा ने मंगलवार को महिला अस्पताल के वार्डो में और बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में फल वितरित किया। इसी कडी में नगर पालिका परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के कहर ने असमय उनके पति को छीन लिया। उनका आजीवन प्रयास रहेगा कि पुष्कर मिश्र के स्वच्छ बस्ती, सुन्दर बस्ती के सपनों को साकार किया जाय। यह प्रयास निरन्तर जारी है। पुष्कर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ओम प्रकाश मिश्र पप्पू ‘भैया’ सन्तोष शुक्ला,  संजय उपाध्याय ‘टीटू’ लवकुश चौबे, देवदत्त पाठक, विपिन राय, जगदीप श्रीवास्तव, मो. इद्रीस, सोनू पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, सचिन शुक्ल, रामू पाठक, गोपाल चौरसिया, मो. कम्मू, मो. अजीज, सुभाष श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अतुल सिंह, प्रभाकरमणि त्रिपाठी, चिन्टू मिश्र, राजकुमार श्रीवास्तव, गिरीश सिंह, घनश्याम चित्रगुप्त, तारक जायसवाल आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages