<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 10, 2022

रेल कौशल विकास योजना के अर्न्तगत 448 युवक/युवतियों को विभिन्न ट्रेडों में किया गया प्रशिक्षित

 गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे के प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से उद्योग से सम्बन्धित कौशल विकास हेतु आरम्भिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए युवाओं को रचनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय द्वारा रेल कौशल विकास योजना चलायी जा रही है। जिसके अन्तर्गत हाई स्कूल उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के नवयुवक/नवयुवतियों के लिये तीन सप्ताह के लघु अवधि हेतु इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट एवं फिटर से सम्बन्धित प्रारम्भिक बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पूर्णत निःशुल्क है। प्रशिक्षणार्थी निःशुल्क कौशल शिक्षा प्रशिक्षण को प्राप्त करके नये उद्योगों में रोजगार के अवसर प्राप्त करेंगे जिससे वह स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनेंगे। 


रेल कौशल विकास योजना के अन्तर्गत यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर द्वारा अगस्त, 2021 से जुलाई, 2022 तक वेल्डर ट्रेड में 67 एवं मशीनिस्ट में 40 तथा फीटर में 37 युवक/युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया है एवं विद्युत प्रशिक्षण केन्द्र, गोरखपुर द्वारा इलेक्टीकल ट्रेड में फरवरी, 2022 से जून, 2022 तक 28 युवक/युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह मंडल प्रशिक्षण केन्द्र, कैरेज एण्ड वैगन लखनऊ द्वारा अगस्त, 2021 से मई, 2022 तक फीटर ट्रेड में 102 तथा मशीनिस्ट ट्रेड में 44 युवक/युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया है तथा इज्जतनगर मंडल द्वारा अक्टूबर, 2021 से जून, 2022 तक वेल्डर ट्रेड में 130 युवक/युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया है, इस प्रकार अबतक पूर्वोत्तर रेलवे पर कुल 448 युवक/युवतियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया गया।

रेल कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को स्किल बढे़गा और उन्हे स्वरोजगार के साधन प्राप्त करने में आसानी होगी। इस योजना के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण की अवधि कुल 100 घंटों की है। रेल कौशल विकास योजना में युवा अपने पसंद के ट्रेड जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर आदि में से किसी एक का चयन कर उस क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

प्रषिक्षण से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी https://railkvy.indianrailways.gov.in/  के वेब पेज पर उपलब्ध हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages