<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 10, 2022

25 हजार का ईनामी अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

 गोरखपुर। लूट एवं डकैती में वांछित 25,000/- रुपये का इनामी अपराधी अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट शशि भूषण राय के नेतृत्व में सर्विलांस सेल गोरखपुर व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट व डकैती का वांछित अभियुक्त सुनील उर्फ बहादुर  पुत्र स्व0 श्रीराम निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर जो कि विगत काफी दिनो से फरार चल रहा था। जिसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था को समय करीब 03.10 बजे हीरापुरी कालोनी के पास रेलवे रोडवेज चौराहा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर से एक नाजायज कट्टा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर लिया गया।  


लूट/डकैती की घटना का संक्षिप्त विवरण

04 अप्रैल को श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्र पुत्र नमेन्द्र मिश्र निवासी रुस्तमपुर थाना कैट जनपद गोरखपुर के द्वारा अपने कुछ जानने वाले लोगो से कुल 4 लाख 60,000 (चार लाख साठ हजार) रुपया बलदेव प्लाजा पर उधार लेकर अपने घर रुस्तम पुर जाने के लिए निकला था कि समय करीब 7 सॉय के आस पास रुस्तमपुर स्थित उसके घर के पास से दो मोटर साइकिलो पर सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे जबरन रोककर उसके हाथ से पैसे वाला बैग छीनकर फरार हो गये थे । 





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages