बस्ती। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 144572 में से मात्र 41543 के.सी.सी. धारक किसानों का 19 जुलाई तक प्रिमियम काटकर पोर्टल पर फीडिंग की गयी है। मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए बैंक के सभी जिला समन्वयको को 31 जुलाई तक फसल बीमा का प्रिमियम काटने एवं पोर्टल पर फीडिंग का निर्देश दिया है ताकि किसानों को उनके फसल का क्षतिपूर्ति दिलाया जा सकें। विकास भवन सभागार में आयोजित योजना की समीक्षा बैठक में उन्होने पाया कि बैंक आफ बड़ौदा में 802, पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक में 59, इण्डियन बैंक में 1142, यूनियन बैंक आफ इण्डिया में 5490, बैंक आफ इण्डिया में 172, ओरिएण्टल बैंक आफ कामर्स में 50, इण्डियन ओवर सीज बैंक में 42, यूनाइटेड बैंक आफ इण्डिया 660, बैंक आफ महाराष्ट्रा में 276, केनरा बैंक में 54, आन्ध्रा बैंक में 18, इण्डियन बैंक में 95, आईडीबीआई बैंक में 731, एचडीएफसी में 105, एक्सिस बैंक में 405, डिस्ट्रिक्ट बैंक में 26 के.सी.सी. धारक किसान है और किसी भी किसान का प्रिमियम काटकर पोर्टल पर फीडिंग नही की गयी है।
बड़ौदा यू0पी0 बैंक द्वारा 57548 के सापेक्ष 39241, स्टेट बैंक आफ इण्डिया द्वारा 51996 के सापेक्ष 1900 तथा सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया के द्वारा 7300 के सापेक्ष मात्र 1, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 16305 के सापेक्ष 198, सिण्डिकेट बैंक द्वारा 650 के सापेक्ष 109 के.सी.सी. धारक किसानों का प्रिमियम काटकर पोर्टल पर फीड किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंको को निर्देशित किया है कि अवशेष 10 दिन के भीतर सभी के.सी.सी. धारक को योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। बैठक में उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, उद्यान अधिकारी रामविनोद मौर्या तथा बैंक प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment