<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 19, 2022

सड़क नाली को लेकर परेशान वार्ड नं 28 वासियों ने किया नगर आयुक्त का घेराव

 - सड़क नाली की समस्या से जूझ रहे हैं मोहल्ले वासी स्थानीय स्तर से लेकर अन्य जगह लगा चुके हैं गुहार

गोरखपुर। विगत बरसात के महीने में जलजमाव झेल कर जीवन यापन करने वाले वार्ड नंबर 28 मानस विहार कॉलोनी वात्सल्य स्कूल के पीछे के नागरिक सड़क नाली के लिए स्थानीय पार्षद सहित अन्य जगहों पर गुहार लगा चुके हैं परंतु कहीं भी सुनवाई होते हुए दिखाई नहीं दे रही है। जिसको लेकर मंगलवार को उसी रोड के सामने खड़ंजा का शिलान्यास करने पहुंचे नगर आयुक्त का घेराव मोहल्ले वासियों ने किया तथा अपनी परेशानियों को बताया।


बता दें कि वार्ड नंबर 28 मानस विहार कॉलोनी वात्सल्य स्कूल के पीछे का मोहल्ला उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर विधानसभा क्षेत्र में आता है। मोहल्ले वासी करण सिंह राजपूत का कहना है कि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में सड़कों का जाल बिछा रहे हैं वही उनके सपनों पर पानी फेरते हुए कुछ अधिकारी जनता की बातों पर विचार करना तो दूर उनकी परेशानियों को सुनने के लिए भी तैयार नहीं है। मोहल्ले वासी नीरज पांडे ने बताया कि विगत बरसात में हम लोग काफी जलजमाव चेले हैं इसके साथ ही स्थानीय पार्षद सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी हम लोगों ने शिकायतें की रोड की नापी भी हुई परंतु अभी तक सड़क नाली की सौगात हम लोगों को नहीं मिली। इसके साथ ही मोहल्ले वासी प्रदीप चंद्र का कहना है कि सभी मोहल्ले वासियों ने मिलकर नगर आयुक्त से परेशानियों को बताया है अगर कुछ दिनों में परेशानी दूर नहीं हुई तो हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए सड़क नाली बनवाने की गुहार लगाएंगे। इसके साथ ही मोहल्ले वासी ओम प्रकाश मिश्रा का कहना है कि सड़क नाली को लेकर हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र में परेशान हैं यह दुख की बात है क्योंकि कुछ अधिकारी लापरवाह कहीं कहीं दिखाई दे रहे हैं।

मोहल्ले वासी प्रदीप प्रजापति का कहना है कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार से यह निवेदन करते हैं कि वह आकर हमारे मोहल्ले की स्थिति को देखें यहां मिट्टी की रोड कीचड़ और कंकड़ से पटी हुई है जहां चलना दूभर है।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 28 के मानस विहार कॉलोनी वात्सल्य स्कूल के पीछे भी महेन्द्र सिंह के घर से प्रदीप एवं कमलेश चौबे के घर से होते हुए इन्द्रा निवास तक भी सड़क एवं नाली का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अवर अभियन्ता विवेकानन्द सिंह को मौके पर ही निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द उक्त सड़क एवं नाली निर्माण का इस्टीमेट तैयार कर लें, जिससे सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages