<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 3, 2022

आर्बिटेशन मामलों की विशेष लोक अदालत में कुल 24 मामले हुए निस्तारित

संत कबीर नगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश लक्ष्मी कान्त शुक्ल की अध्यक्षता में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों से संबंधित आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 226 चिन्हित वादों में से 24 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। विशेष लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मी कान्त शुक्ल के न्यायालय में 06 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार वशिष्ठ के न्यायालय में 04, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश प्रताप सिंह के न्यायालय में 04, स्पेशल जज पाक्सो जैनुद्दीन अंसारी के न्यायालय में 06 तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी काशिफ शेख के न्यायालय में 04 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड एवम श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा तमाम वादकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन के तरफ से अपर जिलाधिकारी राम आसरे सिंह ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। प्राधिकरण कार्यालय एवं समस्त सत्र न्यायालयों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages