<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 18, 2022

23 जुलाई को यूपी आइकान अवार्ड 2022 का आयोजन

 बस्ती। स्पार्क एंटरटेनमेंट की ओर से सिंगिंग, डांसिंग और माडलिंग के लिए उप्र में कई जिलो में  अलग अलग लोकेशंस पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में 23 जुलाई  सांय 7 बजे  पं अटल बिहारी प्रेक्षागृह में मिस और मिसेज बस्ती 2022 और यूपी आइकान अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बालीवुड कलाकार ट्ंविकिल कपूर आएगी। यहां से विजेताओं को गोवा में आयोजित ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिससे वह छोटे और बड़े पर्दे पर अपनी टैलेंट लोगो को दिखा सके।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह और अंकुर राज तिवारी होगें।

स्पार्क एंटरटेनमेंट फाउंडर के जाकिर खान ने बताया कि उनका उद्देश्य पूर्वांचल में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है। टैलेंट शो के विनर्स को प्राइज मनी के साथ, फोटो शूट और विडियो अलबम में काम करने का मौका दिया जाएगा। इस मौके पर डायरेक्टर रमेश मिश्र, सिटी हेड जयंत मिश्र और मिसेज प्रीती सिंह राठौर,  इवेंट आर्गेनाइजर शायना, मैनेजर उत्कर्ष श्रीवास्तव और मिस दीप शिखा सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages