संत कबीर नगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के कुशल निर्देशन एवं मार्ग दर्शन में जनपद में संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2022 दो पालियों में सकुशल, नकलविहिन, शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केन्द्रो आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, हीरालाल इण्टर कॉलेज, मौलाना अब्दुल कलाम इण्टर कॉलेज पर पहुॅच कर औचक निरीक्षक किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। सम्पूर्ण परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई।
परीक्षा के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रो ंपर उपस्थित रहे एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रथम सचल दल प्रभारी/जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा एवं द्वितीय सचल दल प्रभारी डी0सी0 एन0आर0एल0एम जीशान रिजवी द्वारा भी समस्त परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।
.jpg)
No comments:
Post a Comment