<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 17, 2022

पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज- योगी आदित्यनाथ

 - सीएम के जनता दर्शन में पहुॅचे करीब  800 फरीयादी

गोरखपुर। दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और जनता को शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध कब्जों को शिकायतों को लेकर बहुत गंभीर देखें और उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी गरीब की जमीन पर कोई माफिया और बाहुबली अवैध कब्जा ना कर पाएं। 

हिन्दू सेवाश्रम में पहुंचे करीब दो सौ से ज्यादा फरियादियों से मुख्यमंत्री योगी ने मुलाकात की। अधिकतर लोगों की समस्या भूमि विवाद और अवैध कब्जे की होने की रही। जंगल कौड़िया ब्लाक के कुसहरा निवासी पवन सिंह ने कहा कि उनकी जमीन पर दूसरे लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने साथ चल रहे अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ ऐसी ही समस्या खोराबार क्षेत्र के रायगंज निवासी भागवत यादव की भी थी। उन्होंने भी मुख्यमंत्री योगी से मनबढों द्वारा खुद की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। इसके अलावा पीएम आवास, छात्रवृत्ति न मिलने से जुड़ी भी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने लोगों ने रखी। सीएम सभी की समस्या सुनते हुए प्रार्थना पत्र अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र के हिसाब से सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे।

सीएम योगी के सामने पहुंचने वाली काफी शिकायतें पुलिस और राजस्व से जुड़ी रही तो इलाज के लिए भी मदद मांगने की करीब दर्जन भर फरियाद मुख्यमंत्री के सामने पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देशित​ किया कि पैसों के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकना चाहिए। जबकि फरियादियों से कहा कि वे अपना अस्पतालों से इस्टीमेट बनवाकर भेंजे। सभी की मदद की जाएगी। 

रविवार को जनता दर्शन में 800 से अधिक लोग आए थे। हिन्दू सेवाश्रम में मौजूद करीब 200 लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी ने सीधे सुना। वहीं करीब 600 लोगों की समस्याओं को यात्री निवास में अधिकारियों ने सुना। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे। हिन्दू सेवाश्रम में स्वयं शिकायतें सुनी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी डा विपिन टाडा मौजूद रहे।

रिपोर्ट--अमित कुमार


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages