बस्ती। थाना हरैया पुलिस और एसओजी टीम व सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में वाहन लुटेरे/ छिनैती करने वाले 06 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 315 बोर तमंचा व एक खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर और 11 मोटरसाइकिल चोरी/लूट की बरामद किया गया।
क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण में थाना हरैया पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में 08 अप्रैल को समय करीब 03.45 बजे हरैया थाना क्षेत्र के बड़हरकला के पास मंदिर के पास से वाहन लुटेरे/ छिनैती करने वाले 06 अभियुक्तों राज सिंह पुत्र श्याम प्रताप सिंह निवासी खम्हरिया सुजात थाना हरैया, नीरज पाण्डेय पुत्र राम प्रकाश पाण्डेय निवासी बड़हर कला थाना हर्रैया, रोहित उर्फ लल्ला पुत्र रामशंकर सोनकर निवासी महुघाट थाना हर्रैया, विपीन वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी बरगदवा माफी थाना हर्रैया, राजेश कुमार उर्फ मोनू सिंह पुत्र सभाजीत सिंह निवासी बरगदवा माफी थाना हर्रैया, अमर सिंह पुत्र श्याम प्रताप सिंह उर्फ मिल्लू सिंह निवासी खम्हरिया सुजात थाना हर्रैया जनपद बस्ती को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, पुलिस बल द्वारा आत्मसुरक्षा व जवाबी फायरिंग किया गया जिसमें अभियुक्त राज सिंह पुत्र श्याम प्रताप सिंह निवासी खम्हरिया सुजात थाना हरैया जनपद बस्ती बायें पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज हेतु सीएचसी हरैया ले जाया गया । थाना हरैया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment