गोरखपुर। अपमिश्रित शराब बनाते हुए 02 अभियुक्ता चन्दा और रंजना को गिरफ्तार व उनके पास से 20 लीटर अपमिश्रित शराब , 02 KG यूरिया, 01 KG नौसादर बरामद किया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम जब ग्राम जगदीशपुर पहुची तो एक मकान में आग की भटट्ठी से अपमिश्रित अवैध शराब का निष्कर्षण किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा शराब निष्कर्षण करने वाली महिला चन्दन उर्फ चंदा देवी पत्नी विजय पासवान निवासी जगदीशपुर ,थाना खोराबार गोरखपुर व दुसरी महिला रंजना पत्नी राजू पासवान निवासी जगदीशपुर थाना खोराबार , गोरखपुर को समय करीब 5.40 बजे जगदीशपुर से हिरासत में पुलिस ने लिया।
शराब भट्ठी के साथ दो प्लास्टिक की पिपिया में करीब 10-10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब तथा दो प्लास्टिक की बाल्टी में लगभग 20-20 kg लहन व एक थैले में करीब 02 kg यूरिया व उसी थैले में एक प्लास्टिक की पन्नी में 01 kg नौसादर बरामद हुआ। बरामदशुदा अपमिश्रित शऱाब ,शराब बनाने का उपकरण यूरिया व नौसादर को कब्जा में पुलिस ने लिया । उक्त के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment