बस्ती। रेलवे आरक्षित ई टिकिट के अवैध सॉफ्टवेयर को विकसित कर संगठित रूप से सम्पूर्ण भारत मे बेचने वाले गैंग के विरूद्ध विस्तृत अभियान चला कर उनकी गिरफ्तारी कराने वाले तत्कालीन रेलवे सुरक्षा बल बस्ती के निरीक्षक नरेन्द्र यादव को रेलवे के सर्वोच्च पुरस्कार रेलवे नेशनल अवार्ड वर्ष 2021 से सम्मानित किया गया। खाश बात यह है कि रेलवे नेशनल अवार्ड 2021 में सिर्फ तीन रेलवे सुरक्षा बल को सम्मानित किया गया है जिसमें से एक बस्ती के रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक नरेन्द्र यादव भी हैं।
आपको बताते चलें रेलवे आरक्षित ई टिकिट के अवैध सॉफ्टवेयर को विकसित कर संगठित रूप से सम्पूर्ण भारत मे बेचने वाले गैंग के विरूद्ध विस्तृत अभियान चला कर उक्त गैंग के अभियुक्तों को देश के विभिन्न राज्यो से गिरफ्तार कर उनके आपराधिक गठजोड़ के मो0 हामिद असरफ , शमशेर आलम औऱ सलमान जैसे मुख्य अपराधियो के गिरोह के उद्भेदन किये जाने में अतिमहत्वपूर्ण योगदान दिया था।
इसके साथ ही तत्कालीन रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने रेल सम्पति चोरी करने के विशेष मामलों का खुलासा करने के साथ ही रेलवे में फ़र्ज़ी भर्ती गिरोह का भंडाफोड़ में विशेष योगदान देने एवम भीलवाड़ा की नाबालिग बालिका के अपरहण में सूझबूझ से किये गए कार्यो से बालिका की बरामदगी एवम अपरहण कर्ताओ की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था l कोविड काल में गरीबों के लिए सामाजिक कार्यों तथा श्रमिक एक्सप्रेस में सीमित संसाधनों से यात्रियों को कराकर सकुशल घर पहुँचाने में योगदान दिया l
इन सब उल्लेखनीय कार्यो के लिए वर्ष 2021 के रेलवे नेशनल अवार्ड से पश्चिम रेलवे के मुख्यालय चर्च गेट में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment