<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 16, 2022

विधानसभा चुनाव परिणाम पर उप्र कांग्रेस की समीक्षा बैठक

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे, कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन एवं भविष्य की रणनीति को लेकर मंगलवार को कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। समीक्षा बैठक में चिन्हित किया गया कि यह परिणाम जहां एक तरफ़ हमें अपनी रणनीतियों में बदलाव की तरफ़ इशारा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ़ बेहतर ढंग से आगे का रास्ता तैयार करने का भी मौका देते हैं। सबने मिलकर चुनाव परिणाम से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से चिंतन किया।


समीक्षा बैठक में फ़ौरी तौर पर संगठनात्मक बदलावों, कार्यकर्ताओं से संवाद के ज़रिए फ़ीडबैक प्रणाली खड़ी करने व कांग्रेस पार्टी के एजेंडे को जनता तक और बेहतर तरीक़े से पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सबने मिलकर राय बनायी कि कांग्रेस पार्टी को संगठन में ज़रूरी बदलाव करते हुए तुरंत लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटना होगा। वर्तमान नतीजों से सीखते हुए हमें जनता के मुद्दों पर संघर्ष एवं लोकसभा चुनावों की जमीनी स्तर की रणनीति अभी से तैयार करनी होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages