<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 16, 2022

ब्राह्मण महासभा कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार होगा सुन्दरकाण्ड

 धार्मिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन

बस्ती । राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा कार्यालय परिसर में प्रत्येक मंगलवार को सायंकाल को  सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जायेगा। इसका आरम्भ गत मंगलवार से हुआ जिसमें पदाधिकारियोें सहित श्रद्धालुओं ने मानस पाठ में हिस्सा लिया।


प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ की निरन्तरता बनाये रखने हेतु राष्ट्रीय महामंत्री शम्भूनाथ मिश्र के प्रस्ताव पर धार्मिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इसमें  राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विजय बिहारी तिवारी, अशोक कुमार मिश्र, राहुल मिश्र और प्रशान्त पाण्डेय को विशेष दायित्व सौंपा गया है।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ से जहां धार्मिक कार्य होंगे वहीं संगठन को भी मजबूती आयेगी और श्री परशुराम मंदिर के निर्माण में भी और गति आयेगी।

सुन्दरकाण्ड पाठ में मुख्य रूप से डा. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, शम्भूनाथ शुक्ल, ई. राधेश्याम पाण्डेय, कोला पाण्डेय, श्रीेेकेश पाण्डेय, अखिलेश दूबे, सुभाष शुक्ल, आकाश पाण्डेय, अनुराग शुक्ल, अवनीश शुक्ल, पं. शिव कुमार मिश्र, राममनि पाण्डेय, पूजा, गुड्डन के साथ ही अनेक भक्तोें ने योगदान दिया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages