- एसएसपी ने अत्याधुनिक फायर सर्विस वाहन का किया निरीक्षण
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा फायर सर्विस गोरखपुर के अत्याधुनिक फायर सर्विस वाहन का निरीक्षण किया गया।
जनपद में फायर सर्विस गोरखपुर को बाढ़, भूकंप, अग्नि संबंधित विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु फायर फाइटिंग/फोम टेन्डर जैसी व्यवस्थाओं के साथ-साथ गोरखपुर पुलिस को एक अत्याधुनिक फायर सर्विस वाहन मिला है जो ऑयल फायर, बिजली से लगी हुई आग तथा हेलीकॉप्टर में लगी हुई आग को भी बुझाने में सक्षम है । जनपद गोरखपुर वीवीआईपी सिटी होने के कारण गोरखपुर को यह फायर वाहन सौगात के रूप में मिला है। जो आग से जुड़ी कई समस्याओं से निपटने में सक्षम है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा फोम टेन्डर के वाहनों को चेक कर उपकरणों की वैद्यता, गुणवत्ता व सुचारू रूप से चलने की स्थिति को चेक किया गया जो सभी सही कन्डिशन में मिली एवं फायर फाइटिंग से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। यह फोम टेन्डर फायर सर्विस जो मुख्य रूप से हेलीपैड पर लगती है, इस वाहन को औद्योगिक क्षेत्र गीडा में रखा गया है। जहां ऑयल से सम्बन्धित आग लगने की सम्भावना ज्यादा है, जहां ऐसी परिस्थितियों से तत्काल निपटा जा सके।
इस अवसर पर मौजूद फायर सर्विस गोरखपुर से संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये ।
No comments:
Post a Comment