<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 17, 2022

रामगढ़ताल क्षेत्र में जेवलर्स की दुकान में चोरी

 गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो चौराहा स्थित मां अंबे ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर लिया। इसकी जानकारी दुकान के संचालक को सुबह उस समय हुई जब किसी ने उनके मोबाइल पर फोन करके बताया।


जानकारी के अनुसार सोनू वर्मा महेवा के कटनिया ढाला के पास रहते हैं। कल शाम को रोज की तरह दुकान बंद करके आवास पर चले गए। दुकान में चोरी होने की जानकारी आज गुरुवार को स्थानीय लोगों ने फोन करके दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का दोनों ताला टूटा हुआ है। दुकान में रखा जेवरात व नकदी

चोरों ने चुरा लिया है। बताया जाता है कि चोर दुकान में रखी अलमारी को दुकान से लगभग 300 मीटर सुनसान खेत में ले जा करके तोड़ने का प्रयास किया जिसमें वह असफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच घटना की छानबीन में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में देर रात 2.19 बजे की घटना कैद है। चोरों को टैंपू से आते हुए देखा गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages