<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 23, 2022

कांदू एवं कसौधन समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

 बस्ती। सम्पूर्ण वैश्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम अभय कुमार मिश्र को देकर कांदू एवं कसौधन समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कई वर्षों से कसौधन, कांदू समाज के लोग जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिये संघर्ष कर रहे हैं।



लेकिन अभी भी कांदू, कसौधन समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नही मिल रहा है। जबकि बस्ती के अलावा अन्य जनपदों में जाति प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि 15 दिन के भीतर समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया नही शुरू हुई तो वे सैकड़ों लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर बेमियादी धरना देने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपते समय सुनील कुमार गुप्ता, बैद्यनाथ गुप्ता, रामवीर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सर्वेश कसौधन, सोनू गुप्ता, विनोद कसौधन, शुभम कुमार गुप्ता, गणेश कसौधन, राजन गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, रामआशीष, सोनू कसौधन, राकेश कसौधन, राजमणि मद्धेशिया, शिवा कसौधन आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages