<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 23, 2022

शहादत दिवस पर भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

 बस्ती। भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव की शहादत दिवस पर भारत की जनवादी नौजवान सभा के नेतृत्व मे बामपंथी दलो के नेताओ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने रोडवेज स्थित शहीदे आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए क्रांतिकारियों के सपनो के भारत के निर्माण का संकल्प लिया।


जनौस के जिला अध्यक्ष शिव चरण निषाद ,भाकपा के जिला सचिव कामरेड अशर्फीलाल ,माकपा के कामरेड के के तिवारी ,एडवा की वंदना ,किसान सभा के सुरेंद्र मोहन शर्मा ,खेमयू के दिलीप भारद्वाज आदि नेताओ ने कहा कि क्रांतिकारियों के सपना समता मुल्क ,किसानों ,मकदूरो के नेतृत्व में समाजवाद की स्थापना का था। जहां सम्प्रदायिकता ,साम्राज्य वाद ,पूंजीवाद सहित जातिवाद की कोई जगह न हो। वर्तमान शासक वर्ग भगत सिंह ,राजगुरु के सपनो के विपरीत साम्प्रदायिक घृणा ,जातिवादके विभेदकर कुनीतियों पर चल कर पुंजिपतियो के हाथों देश के संसाधनों को अपने बेईमान पुंजिपतियो को संउप रहा है।जिससे छात्र,युवा मजदूर, किसान, महिलाएं आक्रोशित है ऐसे में भगत सिंह और उनके साथियो की प्रासंगिकता बढ़ गयी है।

कार्यक्रम में कामरेड रामजी , सोनी , श्यामू , श्याम मनोहर जायसवाल , हीरा लाल सहित अन्य ने माल्यार्पण किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages