<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 1, 2022

रिजर्व पुलिस लाइन पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

 - 16 थानों को 05 पुलिस सुपर जोन में किया विभाजित, सुपर जोन के प्रभारी होगे राजपत्रित अधिकारी

- कुल 1503 मतदान केन्द्रों एवं 2470 मतदेय स्थलों को 16 जोन एवं 126 सेक्टरों में किया विभाजित  



बस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन में मंडलायुक्त गोविन्द राजू, जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से केन्द्रीय पुलिस बल के अधिकारियों व अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थिति में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद बस्ती की कुल 05 विधानसभा क्षेत्रों में 3 मार्च को प्रस्तावित मतदान के दृष्टिगत केन्द्रीय पुलिस बल व विभिन्न जनपदों से प्राप्त पुलिस बल को चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ब्रीफ किया गया ।

जनपद बस्ती में चुनाव के सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु 16 थानों को 05 पुलिस सुपर जोन में विभाजित किया गया है प्रत्येक सुपर जोन के प्रभारी एक राजपत्रित अधिकारी होंगे ।

बस्ती जनपद में कुल 1503 मतदान केन्द्रों एवं 2470 मतदेय स्थलों को 16 जोन एवं 126 सेक्टरों विभाजित किया गया है प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट होंगे ।

जनपद के 1503 मतदान केंद्रों के मध्य 126 सेक्टर्स बनाये गये है प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट व उनके साथ पुलिस बल लगाया गया है साथ ही चुनाव प्रक्रिया को दुष्प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए जनपद के सीमाओं पर 16 बैरियर व 16 पिकेट लगाये गये है तथा मोबाइल दस्तों का गठन कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है । 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages