<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 1, 2022

डा. आलोक रंजन ने मेले में मांगा मतदाताओं से समर्थन

 बस्ती। चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी डा. आलोक रंजन ने मंगलवार को अनेक शिव मंदिरों पर पहुंचकर भोलेनाथ की प्रार्थना के साथ ही बसपा  के पक्ष में मतदान का आग्रह किया।

डा. आलोक रंजन ने कहा कि 3 मार्च को अपने घरों से निकले और मतदान करके बसपा की जीत सुनिश्चित करें। कहा कि मैं आपका बेटा हूं और अपने पिता प्रमुख समाजसेवी  डा. वी.के. वर्मा से प्रेरणा लेकर चुनाव मैंदान में हूं। कहा कि बहुत से लोगों से सीधा मुलाकात नहीं हो पाई किन्तु वे स्वयं को डा. आलोक समझकर बसपा की जीत सुनिश्चित करें जिससे विकास कार्यों का वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे।

सम्पर्क के दौरान डा. आलोक रंजन के साथ डा. प्रशान्त चौधरी, डा. राजेश चौधरी, डा. शैलेन्द्र तिवारी, डा. राम जियावन, डा. परमात्मा प्रसाद  चौधरी, दिवाकर कपूर, नाटे चौधरी, डा. सतीश चौधरी, लालजी यादव, शिवनाथ यादव, डॉ सुरेन्द्र चौधरी, डा. अंबर पाण्डेय ,राकेश यादव, अजय मल्होत्रा, विनय भारती, विवेक पटेल ,आदर्श गुप्ता, जावेद निजामी, जमील अहमद, पुरुषोत्तम शरण मिश्रा, बाहुबली, अंकुर पाण्डेय ,  शशांक यादव, संदीप पटेल, मोबीन कबाड़ी, रजनीश पटेल, धर्मेंद्र वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, विकास वरुण,राम पूरन  चौधरी, प्रिंस भारती, संतोष चौधरी, विकास यादव, धुव चंद चौधरी, अंकित राणा, अमित वर्मा,सत्य प्रकाश   चौधरी के साथ ही हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता, समर्थक, स्थानीय नागरिक शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages