<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 22, 2022

डीएम ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का शत प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण एवं सीडिंग कराने के दिए निर्देश

 संत कबीर नगर । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशनरों का शत प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण एवं सीडिंग कराने के निर्देश समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशाषी अधिकारी  नगर पालिका/नगर पंचायत को दिए हैं।


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल http://sspy-up-gov-in  पर पुराने आवेदक पोर्टल पर अपना मोबाइल नम्बर को दर्ज कराते हुये अपने आधार को ऑनलाइन सत्यापित कर ले। इसके लिए आवेदकों को समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर Select Pension Scheme > Old Age Pension > Bank Account Number > Enter Registration Number > New Mobile Number > Send OTP > Enter OTP > Captcha Code Here > SUBMIT ऑप्शन पर जाकर क्लिक कर आवेदन सबमिट करना होगा। 

उन्होंने सभी संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीनस्थ कर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए अभियान के रूप में आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही कराई जाए तथा एक सप्ताह में प्रमाणीकरण की आख्या जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages