<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 17, 2022

3 लाख की टप्पेबाजी करने वाला सुरेश गिरफ्तार

बस्ती। थाना कोतवाली व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा 01 अंतरराज्यीय चोर/टप्पेबाज को एक अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस व 70,000 रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। 


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  राधेश्याम राय के नेतृत्व मे वरिष्ठ उप निरिक्षक योगेन्द्र नाथ एवं स्वाट टीम प्रभारी राज कुमार पाण्डेय मय टीम द्वारा समय करीब 09:15 बजे चोर/टप्पेबाज सुरेश कुमार बरूआर पुत्र हरिप्रसाद निवासी छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को शास्त्री चौक सिविल लाईन के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व 70,000/- रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग बैंकों के आस-पास रेकी कर लोगों को चकमा देकर बैग/डिग्गी मे रखा हुआ रूपया/सामान लेकर फरार हो जाते हैं । हम लोग विभिन्न जनपदों में चोरी/टप्पे बाजी करके अपना जीवन यापन करते हैं । करीब 01 सप्ताह पहले हम लोग बस्ती में गांधी नगर स्टेट बैंक के पास से एक मोटरसाइकिल की डिग्गी से 3 लाख रुपए चोरी किए थे जिसको हम लोग आपस में बराबर-बराबर बांट लिए थे जिसमें मुझे 75,000/- रुपये हिस्से में मिला था । 5000 रूपया खर्च हो गया है, 70,000/- रूपया बचा था । आज बस्ती में चोरी करने के उद्देश्य से आये थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages