बस्ती। थाना पुरानी बस्ती व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की विभिन्न घटना करने वाले 15 हजार के इनामिया सहित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पर पांजीकृत मुकदमे में तीन अभियुक्तों अवधेश कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी सरायघाट थाना कोतवाली, सूरज चौबे पुत्र राकेश चौबे निवासी मेहतर टोला मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती, सुकई पुत्र ठाकुर निवासी खीरीडिह पोस्ट विजयपुर थाना विजयपुर जिला गोपालगंज बिहार को चैनपुरवा तिराहे से चोरी के सामान, अवैध असलहा व नशीली गोलीयों के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम तीनों लोगो का एक गैंग है हम लोग घूम फीर कर जहाँ भी मौका देखते है चोरी कर लेते हैं, और समय पाने पर धीरे से चोरी का सामान बेच लेते है और जो पैसा मिलता है आपस में बराबर बराबर बाट लेते हैं। ये जो जेवर हम लोगों के पास से बरामद हुआ है इसमें से ज्यादातर सामान लगभग 3 माह पहले हवेलिया खास के एक घर से चोरी किये थे उस समय घर में कोई मौजूद नही था तथा इसी प्रकार हम तीनों ने करीब तीन माह पहले नेशनल हाईवे पर स्थित हरिओम ढाबा के सामने खड़ी एक डीसीएम से टायर व कुछ परचुन का सामान चोरी किये थे जिसमें दवा आदि था । दवा हमलोगो के किसी काम का नही था इसलिए रास्ते में गड्डे में फेक दिये थे जगह का नाम हमे याद नही है तथा टायर को नेपाल ले जाकर बेच दिये थे जो भी पैसा मिला था तीनो लोग बराबर बराबर बाट लिये थे । जो पैसा हमलोगो के पास से बरामद हुआ है वह उसी चोरी का है ।हम लोगो द्वारा कई और स्थानो पर चोरी की गई है उसका भी कुछ सामान है। आज भी हमलोग चोरी करने के नियत से जा रहे थे कि आपलोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।
अवधेश कुमार से अलग से पूछताछ करने पर बताया की साहब लगभग 4 माह पूर्व ग्राम करही में एक घर में घूस कर अपने भाई के साथ चोरी किये थे मेरा भाई उसी समय पकड़ा गया था तथा मै छिप कर इधर उधर रहता था जो मेरे पास से लाकेट बरामद हुआ है जिसपर ओम लिखा है यह उसी चोरी का है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक कट्टा 12 बोर एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, दो लाकेट, 02 सोने की किल, एक जोड़ी झाला, 04 जोड़ी पायल, बिछुआ 14 , 03 अंगुठी, अल्प्राजोलम टैबलेट की कुल 750 गोली, एक मोबाइल फोन रियलमी और 1400 रुपया नगद बरामद हुआ।

No comments:
Post a Comment