<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 26, 2022

शत प्रतिशत मतदान के लिये चला हस्ताक्षर अभियान

बस्ती । सामाजिक संस्था भारत उदय के कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों को लोकतंत्र का महत्व समझाने के साथ ही उन्हें मतदान के लिये प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा भगौती चौराहे पर शत प्रतिशत मतदान के लिये हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमेें अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।


ग्राम प्रधान शक्ति उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब शत प्रतिशत मतदान हो। कहा कि उनका प्रयास होगा कि उनके ग्रामसभा में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा हो।
जनपद के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों बस्ती सदर, हर्रैया, कप्तानगंज, महादेवा, रूधौली में भारत उदय के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सम्पर्क किया जा रहा है। संस्था के कार्यकर्ता मतदाताओं से आग्रह कर रहे हैं कि पहले मतदान फिर जलपान करें और अपने लोकतांत्रिक अधिकारोें का अवश्य प्रयोग करें। अभियान का उद्देश्य मतदाता प्रतिशत बढाकर लोकतंत्र को सबल बनाना है।
भारत उदय के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि पांच  विधानसभा क्षेत्रोें में कुल 40 टीमें मतदाता जागरूकता के लिये लोगों के घर-घर जाकर संवाद बना रही है।  यह संदेश दिया जा रहा है कि आगामी 3 मार्च को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। हस्ताक्षर अभियान के दौरान आजाद चौधरी, अनिल कुमार पुरी, बलवन्त सोनी, विवेकपुरी, भीम यादव, विवेक गुप्ता के साथ ही संगीता, मो. असरफ, सुरेन्द्र यादव, माया देवी, धर्मेन्द्र कुमार, सौरभ प्रजापति, शानू गुप्ता, सुनीता देवी, शीला, बीना कुमारी, गुडिया, सोनी, कंचन, शीतल, अनीता आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages