बस्ती। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही पाये जाने पर सहायक लेखाकार श्रम विभाग मयंक शुक्ला एवं कनिष्ठ सहायक विजय प्रकाश श्रीवास्तव के विरूद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया है।
उल्लेखनीय है कि बूथ लेबल जागरूकता समूह के क्रियाकलापों की विकास भवन में समीक्षा के दौरान उन्होने पाया कि ये दोनों कर्मचारी अनुपस्थित रहें तथा आधी-अधूरी सूचना अपने सह प्रभारी को देकर बिना अनुमति लिए चले गये। इसके लिए उनके विरूद्ध एफ.आई.आर. कोतवाली में दर्ज कराने के लिए लिखा गया है।
No comments:
Post a Comment