<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 13, 2021

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

 बस्ती। गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से महादेवा विधानसभा क्षेत्र के गायघाट कस्बे में जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी, न्यायपंचायत कमेटी और ग्रामसभा अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया। विष्णु शर्मा  ने बूथ प्रबंधन , अभिमन्यु त्यागी ने किस तरीके से भाजपा सपा बसपा ने उत्तर प्रदेश को किस तरह से बिगाड़ा, हर्ष बिसारिया ने कांग्रेस के नीति और सोशल मीडिया पर  प्रस्तुति के तरीकों की जानकारी दिया। शिवा कनौजिया ने आरएसएस, भाजपा सम्बन्ध और समाज में विद्वेष फैलाने के षड़यंत्रोें के बारे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण शिवर में  प्रदेश सचिव व प्रभारी कर्म राज यादव, पूर्व विधायक राम जियावन, बृजेश कुमार आर्य,  अनिल भारती, शकुंतला देवी, अमर बहादुर शुक्ला उर्फ तप्पे बाबा, रामचन्द्र चौहान, मोहम्मद यूसुफ अंसारी, राम प्रीत दुशाद, दुर्गेश त्रिपाठी, आदर्श पाठक, शुभम गौर  के साथ ही सैकड़ों ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी  उपस्थित हुये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages