<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 5, 2021

’’UMID  कार्ड’’ बनाने के लिए लगाये जायेंगे कैम्प

लखनऊ  । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल अपने रेलवे कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के मेडिकल कार्ड (UMID CARD)  बनाने में सहायता प्रदान करने हेतु मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर संबंधित कार्मिक निरीक्षकों की उपस्थिति में निर्धारित तिथियों में विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाये जा रहे है।

इस सुविधा के अर्न्तगत  09 अक्टूबर 2021 को बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय,  12 अक्टूबर 2021 को ऐशबाग स्थित पॉली क्लिीनिक,  14 अक्टूबर 2021 को स्वास्थ्य इकाई मैलानी,  16 अक्टूबर 2021 को स्वास्थ्य इकाई सीतापुर,  19 अक्टूबर 2021 को उपमण्डलीय चिकित्सालय गोण्डा,  21 अक्टूबर 2021 को स्वास्थ्य इकाई नानपारा,  23 अक्टूबर 2021 को स्वास्थ्य इकाई बस्ती,  26 अक्टूबर 2021 को स्वास्थ्य इकाई आनन्दनगर एवं 28 अक्टूबर 2021 को गोरखपुर स्टेशन स्थित वीआईपी एसी लाउंज सहित सभी स्थानों पर अपराह्न 11 बजे से पूर्वाह्न 17ः00 बजे तक कैम्प संचालित होगा।
कार्यरत कर्मचारी द्वारा ’’UMID  कार्ड’’ बनवाने हेतु स्वयं का परिचय पत्र, मेडिकल कार्ड, पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापित पास घोषणा पत्र, स्वयं एवं आश्रितों की फोटो, जन्म तिथि साक्ष्य हेतु आधार कार्ड/विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा जिस मोबाइल नम्बर पर उम्मीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, उस मोबाइल सहित उपस्थित होना होगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मृतक कर्मचारियों के आश्रित ’’सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना’’ (RELHS)  मेडिकल कार्ड, सातवें वेतन आयोग का संशोधित पीपीओ, बैंक द्वारा जारी नवीनतम पेंशन स्लिप/पासबुक (नवीनतम प्रविष्टि सहित), यदि सेवानिवृत्त कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी हो तो उनका मृत्यु प्रमाण पत्र, अपनी एवं आश्रितों की फोटो , जन्म तिथि साक्ष्य हेतु आधार कार्ड/विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा जिस मोबाइल नम्बर पर उम्मीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, उस मोबाइल सहित उपस्थित होना आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages