<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 4, 2021

लोहिया वाहिनी ने फूंका सरकार का पुतला, जताया विरोध

बस्ती । लखीमपुर में किसानों की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो. जावेद के नेतृत्व में लोहिया वाहिनी एवं सपा युवा संगठन के  पदाधिकारियों, ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुये सोमवार को कटरा पुलिस चौकी के निकट प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। मांग किया कि लखीमपुर में किसानों की हत्या मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र त्याग पत्र दें और मृत किसानों के परिजनों को 2 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता के साथ ही एक -एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय। लोहिया वाहिनी पदाधिकारियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत में लिये जाने की निन्दा करते हुये कहा कि वे लखीमपुर जा रहे थे, उन्हें रोका जाना लोकतंत्र के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है।

किसानों की हत्या मामले में उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से  युवजन सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव आमिश खान, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव सलमान अहमद, इरशाद खान सलमान, रजनीश यादव, भोला पाण्डेय, सुशील यादव, जहीर अहमद, विशाल पाण्डेय, विकास यादव, पिन्टू, रामवृक्ष यादव, प्रशान्त यादव, अवधेश, आशुतोष चौधरी, आलिश खान आदि  पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages