<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 4, 2021

देश व प्रदेश के स्नातकों की कुंठा दूर करने के लिए ही संगठन की नींव- अरुण कुमार

बस्ती। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ  स्नातकों के हित हेतु ततपर है। स्नातकों को बेरोजगारी से रोजगार परक बनाने हेतु  संघ लगातार प्रयास कर रहा है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व इस दिशा में चिन्तनशील बने हुए है। देश व प्रदेश  के स्नातकों की कुंठा दूर करने हेतु इस संगठन की नींव डाली गई है। जिसका वट वृक्ष शीघ्र ही अपने विराटमयी स्वरूप में दिखाई देगा। उक्त उदगार सोमवार को बस्ती प्रेस क्लब में स्नातक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश महामंत्री  डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने व्यक्त किये। प्रदेश महामंत्री आज के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

 स्नातक संघ का कोई राजनैतिक  लाभ से जुड़ा सिद्धान्त नही है।कार्यक्रमक संचालन करते हुए स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ मिश्र ने कहा कि स्नातक संघ जिला कार्यकारणी के माध्यम से ब्लाक स्तर , गॉव स्तर पर अपना विस्तार जनपद में कर चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा विद राजेन्द्र उपाध्याय ने स्नातकों की पीड़ा को प्रदेश महा मंत्री को अवगत कराया । कार्यक्रम को जिला महामंत्री बबुन्दर यादव, बृजवासी लाल शुक्ल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ रणविजय सिंह, डॉ जितेंद्र मौर्य, राम रतन, सूर्यभान उपाध्याय, अमित कुमार शुक्ल, राजीव शुक्ला, अनूप मिश्रा, अमरेश दुबे सहित कार्यकारणी के समस्त सदस्य मैजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages