बस्ती। पूजा ने चन्द रूपयों के लालच में अपनी रिस्तेदारी को कलंकित कर दिया। मंगलवार को एस0एस0 मेडिकल सेन्टर मालवीय तिराहा गंदा नाला पर भरवलिया गॉव थाना वाल्टरगंज के निवासी इन्द्रेश पुत्र रम्पत हरिजन ने अपनी पत्नी छाया को लगभग 12.00 बजे भर्ती कराया जिसको आपरेशन से 3 बजे बेटा पैदा हुआ। बेटा पैदा होने पर सभी लोग प्रसन्नचित्त व उत्साहित थे । उसी समय इन्द्रेश की दूर की रिश्तेदार पूजा जो आशाबहू का काम करती है वह भी आयी बच्चे को वह उसकी माँ से लेकर खेला रही थी बच्चे की माँ आपरेशन के कारण बेशुद्ध हालत मे पड़ी थी । मौका पाकर पूजा बच्चे को गायब कर दी और खुद महिला अस्पताल चली गयी । काफी तलाश किया गया परन्तु नवजात शिशु कही नही मिला।
शक के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र द्वारा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की मझौवामीर निवासी आशाबहू पूजा पत्नी स्व0 मनोज कुमार उसके सहयोगी प्रमोद कुमार पाण्डेय उर्फ रिंकू पाण्डेय पुत्र रामदेव पाण्डेय और प्रीती पाण्डेय पत्नी मनोज पाण्डेय ग्राम अठदेउरा थाना रूधौली जनपद बस्ती को समय 11.00 बजे ग्राम तेलियाडीह थाना वाल्टरगंज बस्ती से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नवजात शिशु को बरामद कर लिया।
पुछताछ में आशा बहू पूजा द्वारा बताया गया कि प्रमोद कुमार पाण्डेय व प्रीती पाण्डेय ,जिनकी शादी के लगभग 15 वर्ष ब्यतीत हो चुके है,लेकिन कोई बच्चा पैदा नही हुआ। प्रमोद पाण्डेय झाड़ फूंक व पूजा पाठ का काम करता है। इसी दौरान प्रमोद पाण्डेय की मुलाकात आशा बहू पूजा से हुई, जिसने एक बच्चे की आवश्यकता के सम्बन्ध मे पूजा को बताया। पूजा ने उसको बच्चा देने के लिए वादा किया । मंगलवार को पूजा ने प्रमोद कुमार पाण्डेय को फोन करके एस0एस0 मेडिकल सेन्टर मालवीय तिराहा गंदा नाला बस्ती आने की बात कही और दोनो मे वाट्सअप के माध्यम से चौटिंग भी हुआ। प्रमोद कुमार पाण्डेय से वार्ता कर बुलाया और बच्चे को चुराकर उसके सुपुर्द कर दिया इसके लिए इसने 5000/- रूपया भी प्राप्त किया बाकी रूपया बाद मे देने की बात कही । प्रमोद कुमार पाण्डेय बोलेरो गाड़ी से बच्चे को लेकर अपने गांव चला गया। वहा से अपनी पत्नी को लेकर ग्राम तेलियाडीह अपने मित्र के घर गया। जहॉ आशाबहू पूजा के निशांदेही पर बच्चे सहित दोनो को गिरफ्तार किया गया ।

No comments:
Post a Comment