<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 12, 2021

पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पुण्य तिथि पर किया नमन


बस्ती। पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान को उनके प्रथम पुण्य तिथि पर रविवार को बादशाही अखाड़ा पर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुलवेन्द्र सिंह मजहबी के संयोजन में याद किया गया।

लोजपा जिलाध्यक्ष कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने कहा कि नियति ने गरीबों, मजलूमों का बड़ा नेता हमसे छीन लिया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। बस्ती लोक जनशक्ति पार्टी उनके विचारों और नीतियों को उनके वारिस पुत्र चिराग पासवान जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।

राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजेंद्र सिंह रजावत, संजय राय विवेक चौधरी, रतन प्रजापति, बबीता गौड़, राम तीरथ अभिषेक सिंह ,रोशनी ,रिचा शुक्ला, घनश्याम ,रामाश्रय चौधरी, रश्मित सिंह आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages