![]() |
| निःशुल्क चिकित्सा शिविर का फीता काटते सांसद हरीश द्विवेदी |
बस्ती। होपवेल हॉस्पिटल बस्ती द्वारा शैल पुष्प डिग्री कॉलेज वाल्टरगंज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा किया गया।कैम्प में 123 चश्मा, 27 लोगो की ईसीजी एवं 477 लोगो को डॉक्टरों द्वारा परामर्श देकर निःशुल्क दवाई दी गई।।
चेयरमैन अनूप खरे ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर से ग्रामीण क्षेत्र में जो भी लोग शहर जाकर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं उनका इलाज होपेवेल हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि इस शिविर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा और होपेवेल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क शिविर हॉस्पिटल का एक सराहनीय कदम है।
शिविर में बस्ती सदर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कुमार चौधरी, दुष्यंत विक्रम सिंह, विद्यामानी सिंह, राजेश पाल चौधरी ,अभिषेक राजभर, अमित चौधरी, प्रधान अंशु सिंह, चिकित्सकों में डॉक्टर सत्य प्रकाश, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉक्टर खुशबू अंसारी, डॉ अनुराग उपाध्याय, डॉ सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment