<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 18, 2021

समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें अधिकारी- डीएम

बस्ती । जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि सभी विभागीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील सदर सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या सुन कर तथा आवश्यक होने पर मौका मुआयना करके समाधान करें। इसके साथ ही प्रतिपक्ष को सुना जाय तथा जटिल मामलों में स्थलीय सत्यापन भी कराया जाना चाहिए।

उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायत का गुणवत्तपूर्ण निस्तारण होने पर फरियादी को बार-बार दौड़ना नही पडेंगा और लोगों का प्रशासन के प्रति आस्था व विश्वास बढेंगा। समाधान दिवस में सुनवायी के दौरान कुल 140 मामले आयें, इसमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनूप कुमार, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीएसओ सत्यवीर सिंह, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, उदय प्रकाश पासवान, पूजा पाल, सावित्री देवी, रामनगीना यादव, हेमन्त सिंह, संतोष कुमार, रेहान फारूकी, अमित श्रीवास्तव सहित अन्य वि

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages