गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सवके अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र गोरखपुर द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवक नेहरू युवा मंडल के सदस्य, राष्ट्रीय सेवायोजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। फ्रीडम रन का आयोजन पैडलेगंज से नौकाविहार तक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व महापौर डा0 सत्या पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अंशुमान सिंह, बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक, पुलिस अधीक्षक यातायात रामसेवक गौतम, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक प्रेमनाथ शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment