<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 15, 2021

यदि होता रहा शासन के निर्देशों का उल्लंघन तो आन्दोलन करने को होंगे बाध्य - सिद्धेश सिन्हा

सड़क निर्माण की मांग, सपा ने सौपा ज्ञापन


बस्ती। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद सिद्धेश सिन्हा ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को ज्ञापन देकर बस्ती रेलवे स्टेशन चौराहे से बस्ती सुगर मिल जाने वाली सड़क को 14-15 वें वित्त आयोग अवस्थापना विकास निधि की कार्य योजना में सम्मिलित किये जाने की मांग किया।

ज्ञापन में कहा गया है कि व्यापक जनहित में बस्ती रेलवे स्टेशन चौराहे से बस्ती सुगर मिल जाने वाली जर्जर सड़क को बनाया जाना आवश्यक है। सपा नेता सिद्धेश सिन्हा ने बताया कि उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को पत्र देकर शासन को तत्काल अवगत कराये जाने का निर्देश दिया है।

सिद्धेश सिन्हा ने बताया कि अधिशासी अधिकारी ने आश्वस्त किया कि कमेटी में प्रस्ताव को रखे जाने के बाद निर्णय लिया जायेगा। सिद्धेश सिन्हा ने चेतावनी दिया कि यदि शासन के निर्देशों का उल्लंघन जारी रहा तो वे आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल वफा, सन्तराम यादव, प्रदेश सचिव यूथ बिग्रेड आमिश खान, एजाज अहमद, मो. इस्माई, नरेश प्रसाद जायसवाल, अतुल कुमार शुक्ल, सन्तोष कुमार, मोहित कुमार, बाल जी श्रीवास्तव, अनूप, अभय कुमार श्रीवास्तव, सदानन्द ओझा, रहमत अली के साथ ही सपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages