इस मौके पर समाजवादी नेता शमीम अहमद खान, मोहम्मद नासिर खान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक संस्था हाजी मोहम्मद खालिद, हिंद वेलफेयर ट्रस्ट.महेशर अली, राम भारत ,मोहम्मद सादिक,शिव करण, खुरशेद अहमद, सुजीत कुमार ,मोहम्मद आलम, हरिओम कुमार, संजय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
बस्ती। क्रांतिवीर पिरई ख़ाँ स्मृति समिति के संयोजक आदिल खॉन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों का हाल जाना। आदिल ने महादेवा विधानसभा के ब्लॉक बहादुरपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत पूरा पिरई (तकिया), भैवापार, मुस्तफाबाद, रानीपुर, मोहम्मदपुर, गोविंदापुर नदी के आसपास बसे गांव में पानी आ जाने से धान की फसल के हो रहे नुकसान को देखा। आदिल ने कहा कि बाढ़ का पानी रास्तों में भरा हुआ है। ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों तथा बीमारी से पीड़ित लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

No comments:
Post a Comment