<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 27, 2021

’’स्वच्छ पर्यावरण’’ दिवस पर दिलायी स्वच्छता की शपथ, रोपे पौधे

लखनऊ। भारतीय रेल द्वारा  निर्देशित स्वच्छ भारत-स्वच्छ रेल अभियान के अवसर पर 16 सितम्बर 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में आज 27 सितम्बर 2021 को ’’स्वच्छ पर्यावरण’’ दिवस मनाया गया।  

         मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्ग दर्शन में मण्डल के गोरखपुर जं0, लखनऊ जं0, गोण्डा जं0, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर स्वच्छ पर्यावरण संबंधी जागरूकता हेतु नामित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रेल कर्मियों ,रेलवे वेंडरों, ठेकेदार श्रमिकों, कुलियों व यात्रियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। हरे व नीले डस्टबीनों में गीले व सूखे कचरे को अलग अलग डालने हेतु जानकारी प्रदान की गयी साथ ही इससे होने वाले लाभ को बताया गया। स्टेशनों पर सभी खानपान स्टालों व ठेलो पर नीले व हरे डस्टबीन की उपलब्धता का निरीक्षण किया साथ ही एकल उपयोगी प्लास्टिक के उपयोग न किये जाने हेतु जागरूक किया गया। रेलवे कर्मियांे द्वारा स्टेशनों पर वृक्षारोपण भी किया गया तथा स्टेशनों एवं कार्यालयों में स्कैप फर्नीचरों को इकठठा कर निस्तारित करने की कार्यवाई की गयी।

        आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों तथा रेलवे परिसरों में गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेश पहुॅंचाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में पोस्टर/बैनर आदि के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता फैलाया जा रहा है।        


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages