<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 28, 2021

युवक की संदिग्ध परस्थितियों में मृत्यु दोस्तो का आरोप पुलिस की पिटाई से हुई मौत

एसओ समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

मनीष (फाइल फोटो)
गोरखपुर। गोरखपुर जिले में एक बार फिर वर्दी पर आरोप लगा, आपको बता दे कि कानपुर, गुड़गांव से घूमने आए तीन युवक रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में स्थित एक स्थानीय होटल में ठहरे थे,पुलिस होटल में चेक करने पहुची जब पुलिस होटल की तलासी ले रही थी, तभी इन युवकों में से एक युवक ने तलाशी के कारण जानना चाहा , इस बात से नाराज पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी युवक की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।ऐसा युवक के दोस्तो ने बताया।

एसएसपी गोरखपुर ने कहा कि रामगढ़ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा होटल में कुछ संदिग्ध की सूचना मिलने पर रामगढ़ ताल थाने की फोर्स पहुंची। कृष्णा  होटल मैनेजर के साथ जब पुलिस रूम में पहुंची तो रूम में तीन युवक थे उसमे एक  युवक हड़बड़ाहट में भागा और पैर स्लिप करने से उसका सर दीवार से जा टकराया । जिससे वह घायल हो गया। तत्काल पुलिस होटल मैनेजर के साथ युवक को लेकर हॉस्पिटल में गई, इलाज के दौरान उसे बीआरडी भेज दिया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है जैसे यह कहां से आए थे किसके साथ रुके थे और किस काम से आए थे इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

घटना के बाद पुलिस अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल,सिकरीगंज के महादेवा बाजार के रहने वाले चंदन सैनी ने बताया कि वह बिजनेस करते हैं। उनके तीन दोस्त गुड़गांव से प्रदीप चौहान(32) और हरदीप सिंह चौहान(35) जबकि कानपुर से मनीष गुप्ता(35) गोरखपुर घुमने आए थे। चंदन के मुताबिक सभी दोस्त रियल इस्टेट और अन्य बिजनेस करते हैं। फोन पर बात होने के दौरान चंदन अपने दोस्तों को हमेशा गोरखपुर में हो रहे विकास के बारे में बताते रहते थे। काफी दिनों से प्लानिंग थी कि एक बार गोरखपुर घुमने जरूर आएंगे। लॉकडाउन की वजह से पहले आ नहीं सके। इस बीच तीनों ने गोरखपुर घुमने की प्लानिंग बन गई।सोमवार को तीनों अपने दोस्त चंदन सैनी से मिलने और घुमने गोरखपुर पहुंचे। चंदन ने दोस्तों को रामगढ़ताल इलाके के एलआईसी बिल्डिंग के समीप स्थित होटल कृष्णा पैलेस के रूम नंबर 512 में ठहराया था। आरोप है कि सोमवार की रात करीब 12.30 बजे रामगढ़ताल पुलिस होटल में चेकिंग करने पहुंची। इंस्पेक्टर जेएन सिंह, फलमंडी चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा के अलावा थाने की अन्य पुलिस साथ में थी। होटल के कमरे का दरवाजा नॉक कर खुलवाया।पुलिस के साथ होटल का रिशेप्शनिस्ट भी था। पुलिस वालों ने बोला कि चेकिंग हो रही है। सभी अपनी आईडी प्रूफ दिखाओ। 

चेकिंग की बात पूछने पर बौखला गए पुलिस वाले तीनों में हरदीप ने खुद का और अपने साथी प्रदीप चौहान की आईडी दिखा दी। जबकि मनीष सो रहे थे। प्रदीप ने उन्हें आईडी दिखाने के लिए नींद से जगाया। इतने पर प्रदीप वहां मौजूद पुलिस वालों से बोल बैठा, इतनी रात में यह चेकिंग किस बात की हो रही है। हम लोग क्या आतंकवादी हैं? सोते हुए इंसान को आप लोग उठाकर डिस्टर्ब कर रहे हैं। आरोप है कि इतने पर ही पुलिस वाले बौखला गए। आरोप है कि पुलिस वालों ने शराब पी रखी थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा ने इतने पर उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। हम दोनों को पीटते हुए कमरे से बाहर ले गए। कुछ ही देर बाद देखा कि पुलिस वाले साथी मनीष गुप्ता को घसीटते हुए बाहर लेकर आए, वह खून से लथपथ था। इसके बाद पुलिस वाले मनीष को अस्पताल ले गए।जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस वाले दोबारा आए थे ​तो सभी ने अपनी नेम प्लेट भी हटा ली थी। चंदन सैनी ने बताया कि मृतक दोस्त कानपुर का रहने वाला है। घटना की सूचना उसके परिवार को दे दी गई है। परिवार के लोग गोरखपुर पहुंच रहे हैं। मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 5 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार में उसके बीमार पिता और पत्नी के अलावा उसका एक 4 साल का मासूम बेटा है। मां की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो चुकी है।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा ने बताया कि कल रात रामगढ़ ताल पुलिस एक होटल पर जाकर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक युवक हड़बड़ाहट में गिर गया जिससे वह घायल हो गया पुलिस इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई किस कारण युवक गोरखपुर में ठहरा था और किसके साथ यह रह रहा था इसकी जांच चल रही है आगे पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सहित 06 पुलिस कर्मियों को निलम्बित किया गया तथा प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक उत्तरी को सौपी गयी। 

रिपोर्ट - अमित कुमार








अपडेट बाइट घटना के बाद कि बाइट--डॉ विपिन ताड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर


नोट--इस घटना पर गोरखपुर एसएसपी की दो बाईट ह


फोटो--मृतक युवक की फाइल फोटो

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages