<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 27, 2021

जागरूकता अभियान चलाकर समाजवादी छात्रसभा ने बनाये सदस्य

 

बस्ती । समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव स्वपनिल के संयोजन में सोमवार से महाविद्यालय परिसरों में जागरूकता अभियान की शुरूआत किया गया। यह अभियान शहीद आजम भगत सिंह की जयंती 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती तक चलेगा।

छात्र सभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्रसभा के पदाधिकारियों ने एपीएन पी.जी. कालेज और शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में छात्रों से सीधा संवाद बनाया, उनकी समस्याओं को सुना। इसी क्रम में 100 से अधिक छात्रों ने छात्रसभा की सदस्यता लिया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चरणबद्ध ढंग से चलेंगे।

जागरूकता अभियान में छात्र सभा के प्रभारी अनुराग कुमार गगन, प्रदेश सचिव सुशील सोनी ‘विराट’ लोहिया वाहिनी  जिलाध्यक्ष मो0 जावेद, अखिलेश यादव, अजय चौधरी, सिद्धार्थ राय , फैजल अंसारी ,रितिक श्रीवास्तव, आलोक यादव,राज कुमार यादव ,अमन तिवारी,राज श्रीवास्तव, अभिनव पाण्डेय ,अभिषेक चौधरी, विकास चौधरी, कृष्णा पंडित, आसू यादव के साथ ही अनेक छात्र-छात्रायें शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages