<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 20, 2021

मुख्यमंत्री को सम्बोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

 


-वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मान जनक वेतन दे सरकार: संजय द्विवेदी

-पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार: गिरिजानंद यादव
संतकबीरनगर। सोमवार को प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी से नाराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मण्डलीय मंत्री/जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि सरकार वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान जनक वेतन दे, और उनकी सेवा सुरक्षा के लिए नियमावली निर्गत करे। आनलाइन स्थानांतरण की दोषपूर्ण प्रक्रिया की खामियों को दूर कर आवेदन करने वाले शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाय।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर विद्यालय का समय 8:00 से 4:30 बजे किया गया है जो इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम के विरुद्ध व अव्यवहारिक है, इसे वापस लिया जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। शासकीय विद्यालयों की भांति चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जाएं।कोषागार से वेतन प्राप्त कर रहे अद्यतन तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए।
श्री द्विवेदी ने कहा कि मान्यता की धारा 7क (क) को 7(4) मे संशोधित करते हुए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा शर्त निर्धारित करते हुए रूपये 15 हजार रुपये प्रतिमाह आरटीजीएस प्रणाली से भुगतान किया जाय। चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, एसीपी व एरियर भुगतान के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा किया जाए। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के बकाया मूल्य का भुगतान किया जाय।
इस दौरान गिरिजानंद यादव, मोहीबुल्लाह खान, महेश राम, विंध्याचल सिंह, राहुल कुमार, विजय यादव, विवेकानंद यादव,विनोद चौरसिया, पारस नाथ यादव, जितेंद्र कुमार, कमर आलम, अरशद जलाल,मंतोष कुमार मौर्या, गोपाल जी सिंह, ब्रह्महदेव, अवधेश, आफताब आलम अंसारी, महेश्वर सिंह, सन्त मोहन त्रिपाठी, मुमताज अहमद, मंगला प्रसाद, राजेश मिश्रा,अभय शंकर शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, अफजल खान, फिरोज अहमद, अदनान अहमद, अनिल चौधरी, नाहिद जमाल, परवेज अख्तर सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages